BJPBreaking NewsNewsPolitical News
Trending

हरविंदर सिंह संधू ने श्री रामनवमी की शोभा यात्रा में पहुँच लगवाई हाजरी।

अमृतसर, 27 मार्च 2026 (अभिनंदन सिंह ,कंवलजीत सिंह)

 

श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में फेडरेशन ऑफ दी करियाना एंड ड्राईफ्रूट कमर्शियल एसोसिएशन (रजि.) तथा मजीठ मंडी राम नवमी कमेटी (रजि.) द्वारा एक भव्य व विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर से विभिन्न झाकियों ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, केन्द्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला व अन्य भाजपा पदाधिकारीयों ने इस शोभा यात्रा में पहुँच कर अपनी हाजरी लगवाई। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा हरविंदर सिंह संधू तथा अन्य भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सिरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि आज के दिन प्रभु श्री राम लल्ला का जन्म हुआ था और यह दिन हम सब के लिए उत्सव के समान है। लोग इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में पूरे श्रद्धा-भाव से मनाते हैं। इस शोभा यात्रा के आयोजक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा पिछले कई वर्षों से हर वर्ष इसका आयोजन करते हैं, जो कि बहुत ही सराहनीय है। ऐसे आयोजन जहां समाज और हमारी संस्कृति को सहेजने का काम करते हैं, वहीं नौजवान पीढ़ी को भी अपने स्वर्णिम इतिहास और धर्म से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नवरात्री उत्सव चलता है, जो नवमी के दिन कंजक पूजन के साथ सम्पन्न होता है। श्री राम नवमी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्तिभाव और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर भी है। ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ यह पर्व आस्था, आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। श्री रामनवमी सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा, संगठन और सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सभी को भगवान श्री राम जी द्वारा दर्शाए धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Abhinandan Singh

।।ਸਤਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ 🙏🏻।।

Related Articles

2

Back to top button