BJPBreaking NewsNewsPolitical News
Trending

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना से अमृतसर जिले के हजारों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बनाया आत्मनिर्भर : हरविंदर सिंह संधू

अमृतसर, 2 जून 2026 (कंवलजीत सिंह – अभिनन्दन सिंह)

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि  योजना अमृतसर जिले के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई इस योजना ने छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हरविंदर सिंह संधु ने कहा कि अमृतसर जिले में योजना के तहत कुल 47,676 पात्र आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें ₹60.17 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जबकि ₹56.49 करोड़ की राशि लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा जिले के 16,731 स्ट्रीट वेंडर डिजिटल रूप से सक्रिय हो चुके हैं, जो डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि जिले के विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों में अमृतसर नगर निगम सबसे आगे है जहां 43767 पात्र आवेदन, चिरंज पॉइंट 54.92 करोड़ स्वीकृत ऋण तथा 51.51 करोड़ वितरित राशि दर्ज की गई है। इसके अलावा अजनाला नगर परिषद में 798 आवेदन, जंडियाला गुरु नगर परिषद में 1176 आवेदन, मजीठा नगर पंचायत में 609 आवेदन, रईया नगर परिषद में 580 आवेदन, राजा शांति नगर पंचायत में 462 आवेदन तथा रामदास नगर पंचायत में 147 आवेदन दर्ज किए गए हैं। बाबा बकाला अमृतसर कैंट तथा अन्य स्थानीय निकायों में भी इस योजना ने सफल क्रियान्वयन में  महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को 15000, 25000 और 50000 तक के क्रमिक ऋण, समय पर भुगतान पर 7% ब्याज सब्सिडी, डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन, क्रेडिट गारंटी सहायता तथा रुपए क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे छोटे विक्रेताओं की साहूकारों पर निर्भरता कम करने और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने का अवसर मिलता है। आज प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना अमृतसर के हजारों रेडी पटरी विक्रेताओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक आजीविका और आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन चुकी है।

Abhinandan Singh

।।ਸਤਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ 🙏🏻।।

Related Articles

2

Back to top button