Breaking NewsPolitical News
Trending

हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर, 22 फरवरी (कंवलजीत सिंह )

भाजपा की दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली वासियों द्वारा दिए गए बहुमत के लिए धन्यवाद करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में 50,000 से अधिक नौकरियां दिए जाने के ब्यान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान ने दिल्ली से केजरीवाल के चहेतों राघव चड्डा, महासचिव संदीप पाठक आदि को नौकरियां दी हैं, जबकि जनता के लिए ग्राउंड पर हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता में मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में 1.25 लख करोड़ का कर्ज लिया और इस पैसे को अपने शीश महल सहित गोवा, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब आदि में हवाई जहाज की यात्राओं में खर्च किए। मनजिंदर सिरसा का भाजपा जिला कार्यालय पहुँचने पर हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ ढोल, पुष्प-गुच्छ व आतिशबाजी से स्वागत किया। इससे अवसर पर मच पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, भाजपा प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला महासचिव सलिल कपूर व मनीष शर्मा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का झूठ फैलाने के लिए भगवंत मान ने पंजाब भर में जनता के टैक्स के पैसों से पोस्टर तथा झूठा प्रचार करने में खर्च किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा जनता के साथ किए गए सभी वादे पूरे करेगी और इसकी शुरुआत यमुना की सफाई तथा गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती की शुरुआत करके कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में उत्तम शिक्षा नीति लागु करने को लेकर दिल्ली के स्कूलों की हालात और हालत दोनों खस्ता कर दी और अब पंजाब में किस अधिकार से स्कूलों में शिक्षा व स्कूलों के सुधार की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान तथा केजरीवाल सहित इनके नेताओं ने पंजाब के स्कूलों में मुफ्त किताबे, वर्दियां, उच्च कोटि के अध्यापक आदि देने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है, दिन-दिहाड़े लूटपाट, डकैती, फिरौती आदि की घटनाएँ पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे हो रही है और भगवंत मान सरकार आखें बंद कर तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सच्चाई का आईना दिखा दिया है और पंजाब की बारी है, कि भगवंत मान सरकार के झूठ का पर्दाफाश करते हुए इन्हें पंजाब की सत्ता से बाहर करें तथा अपना तथा पंजाब का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करें।

इससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा प्रदेश लीडरशिप व जिला लीडरशिप व कार्यकर्ताओं सहित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पत्रकारवार्ता के उपरंत मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, जसपाल सिंह शंटू, ओम प्रकाश आर्य, मीनू सहगल, सरबजीत सिंह शंटी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, सचिव नरिंदर गोल्डी, शक्ति कल्याण, मंजीत कौर थिंद, सतीश पुंज (मोहना), अविनाश जॉली, मनीष शूर, सौरभ कपूर, गौरव गिल, शिव कुमार, अमित महाजन, नीरज शर्मा, मोनू महाजन, वरिंदर सिंह स्वीटी, सुधीर अरोड़ा, सुखदेव सिंह हनेरियां, अमित अबरोल, रमन राठौर, गुप्रीत सिंह राजा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Kanwaljit Singh

Related Articles

Back to top button