AmritsarBreaking NewsE-Paper‌Local NewsPunjabState
Trending

बीजेपी की लोकप्रियता से घबराई आम आदमी पार्टी, जनता जवाब देने के लिए वोटिंग का कर रही इन्तजार: हरविंदर सिंह संधू

अमृतसर, 20 दिसंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी बुरी तरह बौखलाई और घबराई हुई है और भाजपा की चुनाव मुहीम को विफल करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हुए भाजपा के विरुद्ध सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग कर रही है। यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पता चल चुका है कि कल की वोटिंग के बाद आने वाले नतीजों में भाजपा प्रत्याशी जनता के अपार समर्थन और बहुमत से विजय हासिल करेंगें तथा निगम में भाजपा का मेयर बनेगा।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपने चुनावी प्रचार के तहत जिस भी वार्ड में जाते हैं, उस इलाके की जनता उन्हें पूर्ण समर्थन और भरपूर प्यार देकर विजयी बनाने का आश्वासन दे रही है। हर वार्ड तथा हर बूथ पर जनता भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर-आँखों पर बिठा रही है। भाजपा की बड़ी इस लोकप्रियता से आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के सभी नेता बौखलाए व घबराये हुए हैं और भाजपा प्रत्याशीयों की चुनाव मुहीम को विफल करने के लिए एड़ी-छोटी का ज़ोर लगते हुए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग कर रहे हैं।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा निगम अधिकारीयों पर दबाव बनाकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आयोग से मंजूरशुदा बैनर तथा झंडे जबरन उतारवाए जा रहे हैं। जिसका भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को शिकायतें भी दर्ज करवाई गई है। यहाँ तक कि नं. 62 के भाजपा प्रत्याशी पर राजनीति से प्रेरित झूठा मामला दर्ज करवाया गया, जबकि माननीय अदालत द्वारा भाजपा प्रत्याशी को स्टे दे दिया गया। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी को झूठे आरोपों के पोस्टरों के माध्यम से बदनाम करने की साजिशें अंजाम दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले भगवंत मान सरकार के दबाव में जिला चुनाव अधिकारी द्वारा भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी कागजों की स्क्रूटनी में भाजपा जिला सचिव तथा भाजपा प्रत्याशी कपिल शर्मा के काग़ज रद्द कर दिए गए।

आम आदमी पार्टी के कांग्रेस के साथ अंदरूनी गठबंधन का एक और ताज़ा उदाहरण कांग्रेस प्रत्याशी तथा निगम में विपक्ष के नेता रहे राजकंवल सिंह लक्की के गोपाल नगर स्थित अपने सनवैली स्कूल में निगम चुनाव का बूथ लगा कर दिया है। यहाँ तक कि सरकारी ईमारतों पर आम आदमी पार्टी की चुनाव प्रचार की सामग्री लगाई गई है, जो कि चुनावी नियमों की सरेआम उलंघना है, लेकिन जिला प्रशासन को यह सब दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख तथा समझ चुकी है और इसका जवाब निगम चुनाव में आप तथा कांग्रेस प्रत्याशियों को अपने वोट की ताकत से देगी।

admin1

Related Articles

Back to top button