हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा ने मनाया अपना 46वां स्थापना दिवस।

1003947423


अमृतसर 6 अप्रैल (मोना ग्रोवर रिंपी राजपूत ):
भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जहाँ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लगा कर पार्टी के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठता प्रकट की, वहीं भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हरविंदर सिंह संधू का मूंह मीठा करवाया, आतिशबाजी की, महिला मोर्चा के स्दस्द्यों द्वारा रंगोली बनाई गई तथा रात को भाजपा जिला कार्यालय में दीपमाला भी की। उनके साथ इस अवसर पर डॉ. राम चावला, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला महासचिव मनीष शर्मा व सलिल कपूर, संजय शर्मा, मोहित महाजन, सरबजीत सिंह शंटी, पवन कुमार शर्मा, ओम प्रकाश अनार्य, मनिंदर सिंह ठेकेदार, पार्षद गौरव गिल, पार्षद श्रुति विज, डॉली भाटिया, पार्षद विकास गिल आदि भी उपस्थित थे।

हरविंदर सिंह संधू ने स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। बीजेपी को मजबूत करने में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और उप प्रधानमंत्री रहे लाल कृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही है। 1984 के लोकसभा चुनाव में 2 सीटें हासिल करने वाली बीजेपी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ देश की सत्ता में आई और आज तक कई रिकॉर्ड बना कर भारत का नाम विश्व के स्वर्णिम पटल पर लिख दिया है। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके सदस्यों की संख्या करीब 18 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने कई अहम मुद्दों, जिनमें अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून लागू करना, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना, तीन तलाक बिल लागू करना, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35-A को हटाना आदि के अलावा कई अन्य फैसले लिए गए हैं। भाजपा के सुशासन व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है और यह सफर निरंतर जारी रहेगा। भाजपा का एक ही लक्ष्य है, ‘सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास और सबका विकास’ और इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की भलाई के लिए निस्वार्थ रूप से सेवारत्त रहते हैं।

इस अवसर पर मनीष जी, सतपाल डोगरा, मंजीत कौर थिंद, मनीष शूर, शक्ति कल्याण, राजेश कुमार टोनी, विक्की कपूर, अतुल मेसी, गौरव तेजपाल, यशपाल शोरी, कुश लूथरा, मंडल अध्यक्ष मोनू महाजन, मोहित महाजन, रोमी चोपड़ा, सुधीर अरोड़ा, टहल सिंह, मोहित वर्मा, दर्शन लाल, मनजिंदर सिंह पाली, शंकर लाल, सोनिया चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

You may have missed