BJPBreaking NewsNewsPolitical News
Trending

ईसाई नेता एवं कांग्रेस कमेटी शहरी अमृतसर के उपाध्यक्ष माइकल (मीकू) अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल।

अमृतसर, 27 मार्च 2026 (अभिनंदन सिंह ,कंवलजीत सिंह)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय बल मिला, जब ईसाई नेता एवं कांग्रेस कमेटी शहरी अमृतसर के उपाध्यक्ष माइकल (मीकू) अपने साथियों सहित भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 10 से पार्षद श्रुति विज की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू एवं उत्तरी हलके के इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू के विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा उन्होंने संगठन में शामिल हुए इन नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का सिरोपा देकर भाजपा में शामिल करवाया।

हरविंदर सिंह संधू ने पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस व निर्णायक निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में इन्हें बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी नए कार्यकर्त्ता अपने अपने इलाकों में भाजपा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने आम आदमी पार्टीकांग्रेस व अकाली जैसी सभी पार्टियों को आजमा कर देख लिया है। किसी भी राजनीतिक दल ने पंजाब की भलाई के लिए काम नहीं किया। हरविंदर सिंह संधू ने पंजाबियों से आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी केंद्र की तरह बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाबी भाजपा को वोट देकर पंजाब के विकास में भागीदार बनें तथा अपना व पंजाब का विकास सुनिश्चित करें।

सुखमिंदर सिंह पिंटू ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार हैवे दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। पंजाब की जनता मान सरकार के अराजकता से भरे शासन से त्राहि त्राहि कर रही है और अब पंजाब में बदलाव में रूप में भाजपा को देख रही है। पंजाब में डबल इंजन की सरकार आने से पंजाब भी तेज़ी से तरक्की करेगा। इस मौके पर नॉर्थ बाईपास मंडल के अध्यक्ष किशोर रैनाविक्रम दन्दोनाअरविंद बालीएडवोकेट मीनू बाली आदि भी उपस्थित थे।

Abhinandan Singh

।।ਸਤਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ 🙏🏻।।

Related Articles

2

Back to top button